अभि तो यह शुरुवात है

भारत ने मालदीव के पास खोल दिया अपना “नया नौसैनिक अड्डा”, चीन से माले तक मचा हड़कंप

मालदीव के पास भारत का नया नौसैनिक अड्डा।- India TV Hindi

Image Source : THE JAPAN TIMES
मालदीव के पास भारत का नया नौसैनिक अड्डा।

मालदीव की चीन से बढ़ी नजदीकी और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से भारत का तनाव बढ़ने के बाद भारतीय नौसेना ने अपने एक बड़े कदम से तहलका मचा दिया है। भारत ने मालदीव के पास अपना एक नया नौसैनिक अड्डा (नेवल बेस) बना दिया है, जहां से सभी तरह के समुद्री ऑपरेशन व युद्ध को अंजाम दिया जा सकता है। मालदीव और चीन यहां से भारत के जद में आ गए हैं। भारत के इस कदम से माले से लेकर बीजिंग तक खलबली मच गई है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत ने मालदीव और चीन में बढ़ती घनिष्ठता का जवाब देने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है। 

मालदीव से तनावपूर्ण संबंधों के बीच और बीजिंग पर नजर रखते हुए भारत ने बुधवार को ये नया नौसैनिक अड्डा खोला है। बता दें कि भारत ने मालदीव के करीब अपने हिंद महासागर द्वीप पर इस नए नौसैनिक अड्डे को खोला है। ऐसा माले के साथ तनावपूर्ण संबंध बने होने औक चीन के साथ मालदीव की निकटता बढ़ने के मद्देनजर किया गया है। 

भारत ने लक्षद्वीप के द्वीपसमूह पर तैनात किया INS जटायु

भारत ने मालदीव और चीन को जवाब देने के लिए अपने लक्षद्वीप के द्वीप समूह पर आईएनएस जटायु की तैनाती कर दी है। लक्षद्वीप द्वीपसमूह के मिनिकॉय द्वीप पर यह नया नेवल बेस वर्षों से निर्माणाधीन था। अब इसे बुधवार को पूरा कर लिया गया। यह नौसैनिक अड्डा भारत के पश्चिमी तट पर सबसे दूर का बेस है। हालांकि दशकों से द्वीप पर नौसेना की छोटी टुकड़ी की उपस्थिति रही है। मगर भारत ने अब ऐसे वक्त में इसका उद्घाटन किया है जब मालदीव ने भारत पर अपने लगभग 80 सैनिकों को वापस बुलाने के लिए दबाव डाला है। यह सैनिक भारत ने दक्षिणी पड़ोसी राष्ट्र मालदीव को दिए गए तीन विमानों पर तकनीकी और चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए तैनात किए थे।

यह भी पढ़ें

अदन की खाड़ी में दुनिया ने फिर देखी भारतीय नौसेना की ताकत, जहाज पर हमले के बाद 21 सदस्यों की बचाई जान


 

Latest World News

Source link

Khabarblast
Author: Khabarblast

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!