
पटेरा नगर परिषद का सराहनीय कदम – हटा नाका मुक्तिधाम में हुआ पौधारोपण
दमोह- पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने की दिशा में पटेरा नगर परिषद लगातार सराहनीय कार्य कर रही है। इसी कड़ी में नगर परिषद की टीम ने हटा नाका स्थित मुक्तिधाम परिसर में आज पौधारोपण किया।
कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद सीएमओ प्रेम सिंह, परिषद अध्यक्ष दुलीचंद, पार्षद पुष्पेंद्र सोनी समेत अन्य पार्षद और परिषद कर्मचारी उपस्थित रहे। इस मौके पर कई प्रजातियों के पौधे लगाए गए और सभी ने इनके संरक्षण का संकल्प लिया।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि “पर्यावरण संरक्षण समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और नगर परिषद हर साल इस दिशा में कार्य कर रही है।”
यह पहल न केवल हरियाली बढ़ाएगी बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण भी उपलब्ध कराएगी।
Author: Khabarblast
Post Views: 79

























Users Today : 2
Total Users : 13846
Views Today : 2
Total views : 18948