बसंत पंचमी पर श्री जागेश्वर नाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब,लग्नोत्सव के पावन अवसर पर सुबह से अब तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
दमोह – बसंत पंचमी एवं भगवान भोलेनाथ के पावन लग्नोत्सव के शुभ अवसर पर देव श्री जागेश्वर नाथ धाम, बांदकपुर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा और भक्तों की लंबी कतारें दर्शन के लिए लगी रहीं।
मंदिर प्रबंधक पंडित रामकृपाल पाठक ने बताया कि मंदिर के कपाट खुलते ही शांतिपूर्ण ढंग से अब तक लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जागेश्वर नाथ के दर्शन कर लिए हैं। पूरे आयोजन पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जा रही है।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एवं पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में एएसपी सुजीत सिंह, एसडीओपी प्रिया सिंधी, टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय, यातायात प्रभारी दलबीर सिंह मार्को, टीआई रावेंद्र बागरी, ब्रजेश पांडे, केरवना थाना प्रभारी शिवनारायण यादव, बीएस हजारी, गोपाल सिंह, राजेंद्र मिश्रा, वंदना गौर, मलखान सिंह सहित भारी पुलिस बल एवं मेडिकल टीम मौके पर तैनात रही।
वहीं राजस्व विभाग से तहसीलदार प्रीतम सिंह, रघुनंदन चतुर्वेदी, आरआई अभिषेक जैन, पटवारी आशीष साहु एवं श्री गोस्वामी सहित अधिकारी उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।
भक्तों ने भक्ति भाव से भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।


























Users Today : 2
Total Users : 13846
Views Today : 3
Total views : 18949